JOJOBA OIL एक बेहतर ऑप्शन है चेहरे की खूबसूरती के लिए…

स्किन पर कोई भी दिक्क्त हो तो आप परेशान हो जाते हैं. इसके लिए कई तरह के टिप्स भी अपनाते होंगे. महंगे ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से लेकर घरेलू चीजों तक, आप सब कुछ ट्राई करती हैं. वैसे आपकी स्किन के लिए केमिलक वाले ब्यूटी प्रॉडक्ट्स से प्राकृतिक चीजें ही अच्छी होती हैं.  ऐसे में आपको बता दें, कि स्किन के लिए जोजोबा आयल काफी लाभकारी है.

हाइड्रेटिंग- यह अन्य फेसऑइल के मुकाबले काफी लाइट होता है. इसलिए यह स्किन में जल्दी अब्जॉर्ब हो जाता है. इससे स्किन न सॉफ्ट होती है और ग्लोइंग बनती है.

पोषण से भरपूर- जोजोबा ऑइल में कई तरह के विटमिन और मिनरल होते हैं. यह विटमिन ई और विटमिन बी से भरपूर होता है. इसके अलावा इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स भी होते हैं. इन सबके साथ यह स्किन को पोषण देता और उसकी सुरक्षा करता है.

सनबर्न- इसका हाइड्रेटिंग ऐक्शन सनबर्न को भी दूर करता है.

मुहांसे- मुहांसों के लिए: जोजोबा ऑइल में ऐंटी माइक्रोबियल प्रॉपर्टीज होते हैं. इससे यह स्किन की बैक्टीरिया से रक्षा करता है. इसकी वजह से यह उन लोगों के लिए खास फायगेमंद है जो पिंपल्स और मुंहासों से परेशान हैं.

ड्राई स्किन- अपनी हाइड्रेटिंग प्रॉपर्टीज की वजह से जोजोबा ऑइल ड्राई और डल स्किन के लिए काफी फायदेमंद है.

Back to top button