कंगाल पाकिस्तान की पुलिस साइकिल पर कर रही है गश्त, देखे पूर वीडियो…

अगर कोई आप से पूछें कि आपने पुलिस को गश्त लगाते देखा है, तो आपके जेहन में मोटरसाइकिल या चार पहिया गाड़ियों में घूमते पुलिसकर्मी की इमेज दिखेगी. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि पाकिस्तान के एक पुलिसकर्मी का साइकिल पर गश्त करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो को पाकिस्तानी मूल के लेखक और पत्रकार तारिक फतेह ने ट्वीट किया है. इस वीडियो में पाकिस्तान का एक पुलिसकर्मी साइकिल से गश्त करता हुआ नजर आ रहा है. 
वायरल हो रहे वीडियो को शेयर करते हुए तारिक फतेह ने लिखा है कि पाकिस्तान के पुलिसकर्मी खराब अर्थव्यवस्था के बीच साइकिल से गश्त करने को मजबूर हैं. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक पाकिस्तानी पुलिसकर्मी भीड़भाड़ वाली मार्केट में साइकिल से गश्त कर रहा है. उसकी साइकिल पर पाकिस्तान का झंडा लगा है. वहीं, किसी मोटरसाइकिल की तरह ही उसी साइकिल पर पुलिस की लाल-नीली बत्ती और सायरन भी लगा हुआ है.
370 कश्मीर मुद्दे पर अब मालदीव की संसद में भी पिटा पाकिस्तान
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. अबतक इस वीडियो को करीब दो लाख लोगों ने देखा है और करीब 2000 लोगों ने रिट्वीट किया है. बता दें कि पाकिस्तान की माली हालत ठीक नहीं है. बावजूद इसके वह भारत को युद्ध की गीदड़भभकी दे रहा है. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से पाकिस्तान दुनियाभर में मुंह की खाने के बाद भी अपनी फजीहत कराने से बाज नहीं आ रहा है.
Pakistani cops on economy drive! pic.twitter.com/brwgvl0u1e
— Tarek Fatah (@TarekFatah) August 29, 2019





