370 कश्मीर मुद्दे पर अब मालदीव की संसद में भी पिटा पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और दुनिया का साथ पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है लेकिन कुछ हाथ नहीं लग रहा। ऐसी ही कोशिश एक बार फिर से उसने मालदीव्स में की जहां उसे इसके लिए कड़ी फटकार का सामना करना पड़ा।

दरअसल, पाकिस्तान ने मालदीव की संसद में दक्षिण एशियाई स्पीकर समिट के दौरान कश्मीर मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन सतर्क भारतीय प्रतिनिधि ने उसकी कोशिश नाकाम कर दी और कहा कि उसे आतंकवाद को समर्थन देना बंद करना चाहिए, जो मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान की यह एक और शिकस्त है। इसके पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भी कश्मीर का राग अलापने में उसे और उसके साथी चीन को मुंह की खानी पड़ी थी।

मालदीव की संसद में समिट के लिए जुटे दक्षिण एशियाई देशों के प्रतिनिधियों के सामने दोनों देशों के बीच गरमागरम बहस हुई। दरअसल, समिट में सतत विकास के लक्ष्यों (एसडीजी) पर चर्चा हो रही थी, उसी दौरान पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने कश्मीर का मुद्दा उठाने की कोशिश की।

मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के खिलाफ पाकिस्तान की अदालत में आज सुनवाई

भारत की तरफ से राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने तुरंत इस पर व्यवस्था का प्रश्न (प्वाइंट ऑफ आर्डर) उठाया। पीठासीन अधिकारी ने सूरी से कहा कि वह हरिवंश नारायण सिंह को बोलने दें, लेकिन उन्होंने एक न सुनी, जिस पर थोड़े समय के लिए हंगामा हो गया।

Back to top button