आप भी चाहते हैं लम्बे बाल तो गर्म तेल से करें मालिश

लम्बे बाल करने के लिए महिलाएं कई तरह की टिप्स अपनाती हैं जिससे उनके बाल लम्बे हो जाएं. लेकिन बालों में तेल लगाने से हमेशा बचती हैं. बालों में लंबे वक्त तक तेल न लगाने से बाल रूखे, बेजान व कमजोर लगने लगते हैं. बालों की सेहत के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि उसकी ऑयल मसाज की जाए. इससे बाल बड़े भी होते हैं. बालों में तेल गर्म करके लगाया जाए तो उसका फायदा ज्यादा होता है.

सामग्री

आधा कटोरी नारियल तेल
गर्म पानी
1 तौलिया

विधि

बालों की लंबाई के हिसाब से एक कटोरी में नारियल तेल लें.

एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें नारियल तेल की कटोरी रख दें. तेल गर्म हो जाएगा.

अपने हाथों में थोड़ा तेल लें.

बालों की जड़ों में सर्कुलेशन मोशन में तेल लगाएं. कनपटी से पीछे की ओर उंगलियां ले जाएं.

ऐसा तकरीबन तीन मिनट तक करें.

फिर बाकी के तेल को सारे बालों में ऊपर से नीचे तक लगाएं.

ध्यान रहे, तेल बहुत ज्यादा भी न हो वरना धोने में समस्या होगी.

अब एक तौलिया को गर्म पानी में डालकर, निचोड़कर सिर पर लपेट लें.

इसे तीस मिनट तक रहने दें. ऐसा करने से तेल जड़ों के अंदर तक चला जाता है.

Back to top button