ट्रक पलटने से एक महिला की मौत, दो घायल, आगरा नेशनल हाइवे पर लगा जाम

नेशनल हाईवे वे पर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक पलटने से दो बाइक सवार चपेट में आ गए, बाइक पर बैठी महिला की ट्रक के नीचे दब जाने से मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए l सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर महिला के शव को बाहर निकाला l

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा इलाज के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि ट्रक आगरा की तरफ से ग्वालियर की तरफ जा रहा था जिसमे प्रिंट प्रेस का सामान लदा था। चलते ट्रक के कुंदा खुलने की वजह से ये हादसा हुआ जिससे ट्रक में रखा सामान दूसरी तरफ पलट गया। ट्रक पलटने से दो बाइक सवार चपेट में आ गए। ट्रक में रखे सामान से नेशनल हाईवे बिल्कुल जाम हो गया l जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ खेरागढ़ ने सर्किल फ़ोर्स के साथ रेस्क्यू कर नेशमल हाईवे को जाम मुक्त कराया ।

Back to top button