Suspected caught on border. जैसलमेरः सीमा पर संदिग्ध पकड़ा गया

 पाक सीमा से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले से एक संदिग्ध को पकड़ा गया है। जैसलमेर जिले में रामगढ़ सीमा के निकट बीएसएफ की लोंगेवाला चेक पोस्ट पर संदिग्ध को पकड़ा गया है।

बीएसएफ की 161वीं बटालियन के जवानों ने उत्तरप्रदेश के फतेहपुर जिला निवासी चंद्रपाल पुत्र रामनिवास को संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए देखा। जवान चंद्रपाल को पकड़कर रामगढ़ लाए और यहां उसका मेडिकल करवाया। उससे प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस को सौँप दिया गया।

पुलिस चंद्रपाल से सीमा के निकट पहुंचने का कारण पता करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार देर शाम चंद्रपाल को पकड़ा गया था। 

Back to top button