लोकसभा चुनाव 2019: गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ समेत कई मंत्रियो ने किया मतदान

लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण में आठ राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर मतदान हो रहा है। आइए देखते हैं अब तक ये दिग्गज अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में पोलिंग बूथ ने. 246 पर मतदान किया। महानगर क्षेत्र के कन्या पाठशाला बूथ संख्या 246 पर मतदान किया। सुरक्षा के लिए प्रशासन ने कड़ा बंदोबस्त किया है।
सांसद और गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी मनोज सिन्हा ने बलिया लोकसभा के अपने पैतृक गांव मोहनपुरा में वोट डाला है। साथ ही सभी से मजबूत देश के लिए वोट करने की अपील किए।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा-अपना दल (एस) की संयुक्त प्रत्याशी अनुप्रिया पटेल ने मिर्जापुर के सेंट मेरी स्कूल में वोट डाला।
सेंट न्यूज इंटर कॉलेज में मतदान कर वापस आते केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल

भाजपा प्रत्याशी रवि किशन ने मतदान किया।

पथरदेवा के पकहा बूथ पर कतार में खड़े होकर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने वोट दिया।
वाराणसी में भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने मतदान किया। वह 2009 से 2014 तक वाराणसी से सांसद रहे। उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। वहीं, गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने कहा कि जनता गठबंधन को पूरा समर्थन दे रही है। पिछले पांच साल में जो भी वादे किए गए थे वो पूरे नहीं हुए। उन्होंने दावा किया कि जैसे 1977 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हार हुई थी वैसा ही इतिहास दोहराया जाएगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन को कांग्रेस से कोई चुनौती नहीं मिल रही है। कांग्रेस सिर्फ अफवाहों पर चल रही है। हमारे लिए कांग्रेस नहीं बल्कि यहां की समस्याएं चुनौतियां हैं।

वाराणसी से गठबंधन प्रत्याशी शालिनी यादव ने वोट डाला

दाऊदपुर के जनता भारती विद्यालय में बूथ संख्या -350 में परिवार के साथ नगर विधायक डाक्टर राधा मोहन दास अग्रवाल मतदान किया।
सलेमपुर विधायक काली प्रसाद वोट देकर बाहर निकलते।

कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोगों से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए वोट करने की अपील की।





