IPL फाइनल के दौरान, आखिर कौन थी यह मिस्ट्री गर्ल?

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में इस लड़की ने खिलाड़ियों से कहीं ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। स्काई कलर की टॉप पहनी इस लड़की ने कैमरामैन का ध्यान अपनी ओर खींचा। जिसके बाद देखते ही देखते यह लड़की सोशल मीडिया पर छा गई। कैमरामैन ने इस लड़की को कई बार अपने कैमरे में कैद किया।

कौन है मिस्ट्री गर्ल?
इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक इस मिस्ट्री गर्ल का नाम अदिति हुंडिया है। हुंडिया मिस दिवा सुपरनेशनल 2018 की विजेता रही हैं। इतन ही नहीं अदिति ने एलीट मिस राजस्थान 2016 में भी भाग लिया था, जहां वो रनरअप रहीं थी। उनके नाम कई सारे अवार्ड हैं, जिसमें मिस ब्यूटीफूल आइज, मिस बॉडी ब्यूटीफुल का खिताब भी शामिल है।

अदिति हुंडिया ने अपने शोबिज सफर की शुरूआत FBB कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2018 पेजेंट से किया था, जहां उन्हें मिस राजस्थान का खिताब दिया गया था। अदिति भारत की तरफ से वो मिस सुपरनेशनल के लिए पोलैंड भी गईं।

मालूम हो कि इससे पहले दीपिका घोष नाम की लड़की सोशल मीडिया पर रातों-रात स्टार बन गई थी। घोष को 4 मई 2019 को हैरदराबाद और बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान देखा गया था, जिसके बाद वह इंटरनेट की सनसनी बनी गई थी।





