
सोमवार को लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण का मतदान जारी है. चौथे चरण के मतदान के लिए देश भर की 72 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसी बीच उत्तर प्रदेश के मथुरा से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी मुंबई में अपनी बेटियों संग जाकर मतदान किया. हेमा ने कहा कि कांग्रेस ने देश के विकास के लिए कुछ खास नहीं किया है. उन्होंने कहा कि सनी देओल ने गुरदासपुर से चुनाव लड़कर अच्छा फैसला किया है. हेमा ने पिछली बार भी मथुरा से चुनाव जीता था.
Back to top button