जल्द मार्केट में आ जएगा 20 रुपये का नया नोट, जानें इसकी कमल की खासियत…

आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी होने के बाद करंसी बदलने का जो सिलसिला शुरू हुआ वह अब अपने अंतिम पढ़ाव पर आ गया है. 2000, 500, 200, 100, 50, 10 रुपये के नोट के बाद मोदी सरकार ने चलन में रहे 20 रुपये के नोट को भी आखिर बदलने का फैसला कर लिया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर नए नोट के फीचर्स शुक्रवार को सावर्जनिक कर दिए.
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जल्द 20 रुपये का नया नोट जारी करने की घोषणा की है. महात्मा गांधी की नई सीरीज के तहत जारी होने वाले इस नोट पर उर्जित पटेल की जगह आए गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे.
20 रुपये के पहले से चलन में मौजूद सभी नोट लीगल टेंडर
एलोरा की गुफाओं का चित्र
बचत के लिए Post Office में खुलवा सकते हैं ये 5 तरह के सेविंग अकाउंट, होगा अच्छा फायदा…
रिजर्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 20 रुपये का नया नोट थोड़ा हरा-पीले रंग का होगा. नोट के पीछे देश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाली एलोरा की गुफाओं का चित्र है.
कयास को हकीकत का असली जामा
गौरतलब है कि 2016 में नोटबंदी के बाद 500, 2000, 200, 100, 50, 10 रुपये के नए नोट भी जारी किए जा चुके हैं. 20 रुपये का नोट बदलने का भी कयास लगाया जा रहा था, जिसे अब हकीकत का जामा पहनाया जा रहा है.
चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक, 31 मार्च 2016 तक 20 रुपये के नोटों की संख्या 4.92 अरब थी, जो मार्च 2018 तक 10 अरब हो गई. यह चलन में मौजूद कुल नोटों की संख्या का 9.8 फीसदी है.





