गर्मियों में दही खाने से दूर हो जाती हैं शरीर की आधी बीमारियां, जानिए इसके और फायदे

क्या आप जानते हैं कि एक कटोरी ताजा दही आपकी आधी बीमारियों को दूर कर देती है। दही खाने के कई फायदे हैं। दही एक तरह की प्रोबायोटिक है जो पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं में काफी फायदेमंद होती है। दही खाने से गैस नहीं बनती। इसमें मौजूद बैक्टीरिया स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। दही में प्रोटीन और कैल्शियम के अलावा ही विटामिन बी6 और बी12 होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। दही में पोटेशियम भी होता है जो कि पाचन तंत्र को फायदा पहुंचाता है।आइए जानते हैं दही खाने के क्या-क्या फायदे हैं..

गैस की समस्या से निजात
-अगर आपको खाने के बाद गैस बनती है तो दही खाएं।
-दही से शरीर का पीएच संतुलन होता है और पेट की गर्मी को शांत कर यह गैस से बचाती है।
-खाने के बाद दही खाने से खाना भी अच्छी तरह से पचता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
-दही आपके त्वचा और सिर के बालों, दोनों के लिए अच्छी होती है।
-दही के साथ बेसन मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकते हैं।
-इससे त्वचा कोमल होती है और रंगत निखरती है।
-दही के इस्तेमाल से चेहरे की टैनिंग भी दूर होती है।
-दही से बालों की रूसी और खुश्की दूर होती है।

दांत, नाखून और हड्डियों के लिए फायदेमंद
-दही में कैल्शियम होता है। इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं।
-दही हड्डियों के साथ ही आपके दांतों और नाखूनों के लिए भी फायदेमंद होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button