शादीशुदा ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में रहेंगी करिश्मा, पत्नी बोली- नहीं दूंगी तलाक

मुंबई। एक्स हस्बैंड संजय कपूर से अलग होने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल के साथ लिव-इन में रहने जा रही हैं। इसलिए करिश्मा और संदीप अपने लिए एक नए आशियाने की तलाश कर रहे हैं। संदीप शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी अश्रिता को तलाक देने का मन बना चुके हैं, हांलाकि उनकी पत्नी इसके लिए राजी नहीं हैं।

करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों के साथ नए घर में शिफ्ट होंगी
दरअसल, करिश्मा और मुंबई बेस्ड सीईओ संदीप तोशनीवाल की मुलाकात उनके एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। तभी से दोनों के बीच मुलाकात का सिलसिला जारी है। करिश्मा और संदीप लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई मौकों पर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। दोनों अब अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर लेकर जाने की सोच रहे हैं। इसी सिलसिले में संदीप बांद्रा इलाके में एक स्पेशियस अपार्टमेंट (बड़े घर) की तलाश में जुट गए हैं। कयास तो ये भी लगाए जा रहे हैं कि संदीप ये महंगा घर खरीदकर अपनी लेडी लव यानी करिश्मा कपूर को गिफ्ट करना चाहते हैं। करिश्मा भी अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ संदीप के इसी नए घर में रह सकती हैं।
करिश्मा की वजह से पत्नी को धोखा दे रहे संदीप
वहीं करिश्मा और संदीप के आगे बढ़ने में संदीप की पत्नी अश्रिता परेशानी बनी हुई हैं। वो संदीप को तलाक नहीं देना चाहतीं। अश्रिता की शिकायत है कि संदीप, करिश्मा के लिए उन्हें धोखा दे रहे हैं। अब इस लव ट्राएंगल का क्या नतीजा निकलता है ये तो वक्त ही बताएगा।





