VIDEO: एक गेंद में बने 17 रन, इस गेंदबाज पर लगा कलंक

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। यहां कुछ भी नामुमकिन नहीं। मैदान पर कब, क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता। कई बार अनोखे रिकॉर्ड बन जाते हैं। कुछ खिलाड़ी व टीम ऐसे रिकॉर्ड बना डालते हैं जिनका जश्न लंबे समय तक बनता है। वहीं कुछ खिलाड़ी अपने नाम ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड कर लेते हैं, जिसे वे कभी याद न करना चाहे। 
ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग में भी कुछ ऐसा ही हुआ। यहां होबार्ट हैरीकेन्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच जारी था। मुकाबले में होबार्ट हरीकेन्स टीम के कंगारू गेंदबाज रिली मेरेडिथ ने इस मैच के दौरान एक गेंद पर 17 रन लुटाए। ऐसे प्रदर्शन के बावजूद होबार्ट ने यह मैच जीता।
दरअसल, मेलबर्न की पारी में पहला ओवर मेरेडिथ ने डाला। उन्होंने शुरुआती तीन गेंदों में एक रन दिया। इसके बाद शुरू हुआ तमाशा। अगली गेंद पर मेरेडिथ का पैर क्रीज से काफी आगे गया और ये नो-बॉल करार दी गई। जब वो ये गेंद दोबारा करने आए तो ऐसी वाइड गेंद फेंकी की ये कीपर को छकाते हुए बाउंड्री पार चली गई। इस बार कुल 5 रन लुटा दिए। यानी अब तक 6 रन जा चुके थे और गेंद अभी भी पूरी नहीं हुई थी।
इसके बाद उन्होंने फिर एक के बाद एक दो नो बॉल कर दीं और इन दोनों ही गेंदों पर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज आरोन फिंच ने दोनों गेंदों पर चौके जड़ दिए। यानी 10 रन और आ गए। अब तक कुल 16 रन हो चुके थे और गेंद अभी भी पूरी नहीं हुई थी। आखिरकार राइली ने संयम के साथ एक सीधी गेंद फेंकी और इस गेंद पर फिंच ने एक रन ले लिया। यानी राइली ने एक गेंद पर कुल 17 रन लुटा दिए।
(नोबॉल + 5 वाइड + नोबॉल (4) + नोबॉल (4) + 1) बने।
नीचे देखिए वीडियो:
17 runs… FROM ONE BALL 😳
This Bucket Ball bonanza was the worst start to the innings the Hurricanes could imagine.@KFCAustralia | #BBL08 pic.twitter.com/FfS7svQXpm
— KFC Big Bash League (@BBL) February 7, 2019





