Valentine Day: इस बार और यादगार होगा प्यार का सप्ताह…बस उनके पास आते ही ये कर देना

यूं तो मोहब्बत करने वालों के लिए हर दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है। अपने साथी के साथ बिताया एक-एक पल दिल की गहराइयों में इस कदर समाता चला जाता है कि मानों दोनों समुद्र में गोते लगा रहे हों। एक ऐसा दरिया है जो हर हाल में अपने लिए रास्ते बना लेता है। बॉलीवुड हो, हॉलीवुड हो या गांव फिर हों गांव की गलियां…मोहब्बत के चर्चे तो हर जगह रहते हैं। लेकिन बात जब वेलेंटाइन डे की हो तो प्रेमियों के लिए ये दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता है।
एक-एक पल को खास बनाने के लिए मोहब्बत करने वाले दिलोजान लगा देते हैं। अब आपको रूबरू कराते हैं वेलेंटाइन डे से जुड़ी कुछ रोचक बातों से….एक बात जो आपको इस प्यार के सप्ताह में नहीं भूलनी है वो ये है कि आपको कुछ ऐसा करना है जिससे आपकी मोहब्बत और जवां हो जाए।
फरवरी आते ही शुरू हो जाता है प्यार का त्योहार। वैसे तो प्यार करने वालों के लिए हर दिन किसी त्योहार से कम नहीं होता, फिर भी प्यार के सप्ताह को प्रेमी किसी न किसी तरह से यादगार बनाना चाहते हैं।
इस दिन लोग अपनी दिल की बात सामने वाले को आसानी से कहकर अपने प्यार का इजहार कर देते हैं।
लोग अपनी मोहब्बत का इजहार सिर्फ खत देकर ही नहीं बल्कि उपहार और तरह-तरह के फूल देकर करते हैं। यही नहीं बाजारों में कई तरह के गिफ्ट भी मिल रहे हैं जिन्हें प्रेमी-युगल काफी पसंद कर रहे हैं।
वो एक बात जो आपके प्यार को जवां बनाए रखेगी…जब आपका वेलेंटाइन आपके पास हो तो आप इस पल को यादगार बनाने के लिए गुलाब देकर प्यार का इजहार कर सकते हैं।
गुलाब के साथ ही अगर आप अपने प्रेमी को किस देते हैं तो इससे आपके साथी को एक अनोखा अहसास होता है। इससे आपका साथी आपकी ओर आकर्षित होता है। इस दौरान दो जिस्म एक जान में तब्दील हो जाते हैं। ये अहसास सच्चे प्रेम को भी दर्शाता है। साथ ही आपका वेलेंटाइन खुद को आपकी रूह में महसूस करता है।
अगर आप अपनी मोहब्बत को और ज्यादा यादगार बनाना चाहते हैं तो अपने वेलेंटाइन को कुछ ऐसा गिफ्ट दें जो हर पल उनके पास रहे। ये कुछ भी हो सकता है जैसे कि पैंडल, रिंग या और कुछ जो आपके साथी को अच्छा लगे।
मोहब्बत का दूसरा और सबसे प्यारा अहसास तब होता है जब आपका साथी आपके साथ खुद को सहज महसूस करे। भूलकर भी कोई ऐसी गलती न करें जिससे आपके साथी के दिल को ठेंस पहुंचे।





