सबसे बड़ी गलती कर बैठे थे ये खिलाड़ी, अब कर दिया ऐसा कमाल, कि दुनिया कर रही सलाम

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने शानदार फील्डिंग का शानदार नमूना पेश किया। कार्तिक ने लॉग ऑन बाउंड्री पर डेरिल मिशेल का बेहतरीन कैच लपका जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।सबसे बड़ी गलती कर बैठे थे ये खिलाड़ी, अब कर दिया ऐसा कमाल, कि दुनिया कर रही सलाम

दिनेश कार्तिक ने 14.6 ओवर में युजवेंज्र चहल की गेंद पर डेरिल मिशेल (8) का तूफानी कैच लपका, जिसकी दूनिया तारीफ कर रही है। इससे पहले कार्तिक ने जब न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 114 रन था तब उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट का कैच छोड़ा था।

कार्तिक ने एक लाजवाब कैच के बदले में दो शानदार कैच को छोड़ दिया। पहले जब सेफर्ट का और बाद में 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर कार्तिक ने रॉस टेलर का कैच छोड़ दिया।

टिम सेफर्ट (84) और कप्तान केन विलियमसन (45) की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने 220 रन का लक्ष्य रखा। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।

Back to top button