मलाई निखारती है सौंदर्य, स्क्रब की तरह लें काम में…

दूध पीना हमारे लिए बहुत ही अच्छा होता है आखिर उसमें कैल्शियम की मात्र जो इतनी होती है लगभग लोगों को दूध पीना पसंद हैं पर अगर बात इसकी मलाई की जाये तो फिर कहना ही क्या बहुत लोग है जो मलाई का सेवन चीनी डाल कर करना पसंद करते हैं इतना ही नही मलाई की बनी रबड़ी हो या उसका बना घेवर या फिर कोई मिठाई हमको बहुत भाती है ।मलाई निखारती है सौंदर्य, स्क्रब की तरह लें काम में...

पर आज हम इसका सेवन करने से होने वाले फ़ायदों के बारे में नहीं बताने जा रहे हैं बल्कि हम तो आपको इसके कुछ ऐसे छूपे हुए राज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको खूबसूरती देगा । जी हाँ हाँ इसके उपयोग से आपकी स्किन को क्या फायदे हो सकते है इस बारे में आज हम बात करने वाले हैं । आइये जानते हैं कैसे मलाई हमको खूबसूरत स्किन दे सकती है ।

मलाई जितनी खाने में स्वाद लगती है उतनी लगाने पर स्किन को फायदा करती है

मलाई में गुलाब जल , नींबू और दूध, हल्दी या दालचीनी पाउडर मिला कर स्किन पर लगाने से बहुत ही लाभ मिलता है और आपकी स्किन उजली हुई निखरी हुई चमकदार बनती है ।

मलाई को चेहरे पर लगा कर आप स्किन को निखार सकते हैं| इसका इस्तेमाल स्क्रब के रूप में करें| प्रोटीन और विटमिन की मात्रा होती है जो रिंकल्स को दूर कर आपकी स्किन को और भी जवान बनती है ।

टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मलाई बहुत ही कारगर होती है| इसमें लैक्टिक ऐसिड पाया जाता है जो स्किन को लाइट बनाने के साथ साथ स्किन को खूबसूरत भी बनाता है|

Back to top button