गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री समेत कई नेताओं ने दी बधाई

लखनऊ। राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम मंत्रियों व विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। राज्यपाल ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के संविधान ने विभिन्न राज्य, भाषाएं, धर्म, जाति, खानपान व वेशभूषा जैसी विविधताओं से परिपूर्ण इस विशाल देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है।
ये भी पढ़े :-गणतंत्र दिवस पर पूरी महिला टुकड़ी ने राजपथ पर दी सलामी, हिंद फौज के 4 सैनिक भी हुए शामिल 
विधान परिषद के सभापति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री द्वय, केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा समेत सभी मंत्रियों ने भी जनता को बधाई दी है। बसपा सुप्रीमो मायावती सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर समेत अन्य दलों के प्रमुख नेताओं ने भी जनता को बधाई दी।
ये भी पढ़े :-BJP के बुजुर्ग नेताओं के लिए बड़ी राहत, लोकसभा चुनाव में उतरने का मिलेगा मौका 
राज्यपाल ने लोगों का आह्वान किया कि आदर्श समाज के निर्माण के लिए सभी लोग जन-कल्याण के कार्यक्रमों में सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें आत्मचिंतन करने और महान देशभक्तों के सपनों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रतिबद्ध होने की प्रेरणा देता है।

Back to top button