लश्कर-ए-ताइबा के लिए टेरर फंडिंग का आरोपी हुसैन जयपुर एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार

आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के लिए फंडिंग की व्यवस्था करने के आरोप में दुबई से जयपुर पहुंचे मोहम्मद हुसैन को एनआईए ने जयपुर एयरपोर्ट पर सोमवार को पकड़ लिया।
लश्कर-ए-ताइबा के लिए टेरर फंडिंग का आरोपी हुसैन जयपुर एयरपोर्ट से हुआ गिरफ्तार
टेरर फंडिग के अलावा राजस्थान के कुचामन निवासी हुसैन पर अन्य आतंकी संगठनों से भी संपर्क रखने का आरोप है। हुसैन के लिए आईबी और एनआईए ने लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ था।

जानकारी के अनुसार एनआईए को एक दिन पूर्व सूचना मिली थी कि सोमवार को हुसैन जयपुर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर एनआईए ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एयरपोर्ट पर दबिश दी और हुसैन को पकड़ा। पकड़ने के बाद एनआईए की टीम हुसैन को दिल्ली लेकर रवाना हो गई। हुसैन से दिल्ली में पूछताछ जारी है। उस पर देश के युवाओं में कट्टरता फैलाने का भी आरोप है।

Back to top button