कांग्रेस आज करेगी छह लोकसभा सीटों पर मंथन, बैठक में सीएम व डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद

विधानसभा चुनावों की तरह ही लोकसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए जी जान से जुटी कांग्रेस आज छह लोकसभा सीटों पर मंथन करेगी. रविवार को जयपुर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होने वाली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में छह लोकसभा सीटों के लिए रायशुमारी की जाएगी.कांग्रेस आज करेगी छह लोकसभा सीटों पर मंथन, बैठक में सीएम व डिप्टी सीएम रहेंगे मौजूद
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों को बुलाया गया है. पीसीसी में होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता पीसीसी चीफ एवं डिप्टी सीएम सचिन पायलट करेंगे. बैठक में सीएम अशोक गहलोत और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनावों से लेकर संगठन को मजबूत करने समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा.

आज इन सीटों पर होगा मंथन
रविवार को होने वाली बैठक में बांसवाड़ा-डूंगरपुर, करौली-धौलपुर, भरतपुर, जयपुर ग्रामीण, टोंक-सवाई माधोपुर और दौसा लोकसभा पर मंथन किया जाएगा.

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस अब तक अलग-अलग चरणों में लोकसभा की कई सीटों पर मंथन कर चुकी है. इन बैठकों के जरिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से लोकसभा क्षेत्र का फीडबैक लिया जा रहा है. हालांकि इन बैठकों में प्रत्याशियों के नामों पर खुलकर चर्चा नहीं की जा रही है, लेकिन अगर कोई पदाधिकारी किसी के नाम का सुझाव देता है तो उसे बंद लिफाफे में लिया जा रहा है.

Back to top button