पानी में सेक्स करने वाले एक बार जरुर पढ़ ले यह खबर, सेहत को कैसे करता है बर्बाद

हर व्यक्ति की कोई न कोई फैंटसी होती है जिनमें में से बाथटब में सेक्स करना भी एक है। मॉडर्न जनेरेशन बॉलिवुड और हॉलिवुड फिल्मों को देखते हुए बड़ी हुई है, जिनमें कई बार ऐसे सीन्स रहे हैं कि दो लोग पानी के बीच एक दूसरे के साथ प्यार के पल इंजॉय कर रहे होते हैं, जिसे देखकर उनके दिल में भी बाथटब में सेक्स करने जैसी फैंटसी उभर सकती है। लेकिन क्या बाथटब सेक्स सेफ है, जानें…
यहां आपको थोड़ी निराशा हो सकती है क्योंकि बहुत सी ऐसी चीजें ऐसी होती हैं जो फिल्मों में तो काफी बेहतरीन लगती हैं लेकिन असल जिंदगी में ऐसा बिल्कुल नहीं होता। उनमें से बाथटब सेक्स भी एक है। इसके पीछे कई कारण हैं जिनके बारे में हम आपको बता रहे हैं।
UTI का खतरा:
जानें क्यों सेक्स करने से कम होती है उम्र, सेक्स मतलब सरदर्द जैसी कठिनाई
अगर आप अपने पार्टनर के साथ पूल या बाथ टब में सेक्स करना चाहते हैं तो आपको ये पता होना चाहिए कि इसमें इन्फेक्शन का बहुत खतरा होता है। खासकर तब जब आपको अक्सर UTI या यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन होता रहता है तो पूल या बाथटब के पानी में मौजूद जर्म्स सेक्स के दौरान आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जिससे आपको खतरनाक इन्फेक्शन हो सकता है।
पानी लुब्रिकेंट नहीं है:
पानी भले ही गीला होता है लेकिन ये लुब्रिकेंट नहीं है। बल्कि ये आपके शरीर से निकलने वाले नैचरल लुब्रिकेंट को भी धोकर आपको बिलकुल रुखा कर सकता है। इस तरह पानी में सेक्स करना खतरनाक के साथ-साथ बहुत मुश्किल भी है। इसमें आप असहज महसूस कर सकते हैं।
बैक्टीरिया का खतरा:
वॉटर बॉडीज जैसे पूल और बाथटब में खतरनाक जर्म्स और बैक्टीरिया होते हैं। जब आप ऐसी वॉटर बॉडीज में अपने पार्टनर के साथ इन्टिमेट होते हैं तो ऐसी स्थिति में काफी उम्मीद होती है कि जर्म्स और बैक्टीरिया आपके वजाइना में चले जाएं।
दर्दनाक स्थिति:
पानी में कुछ सेक्सुअल ऐक्टिविटी जैसे अपने हाथों को एक दूसरे के लिए इस्तेमाल करना सेफ हो सकता है। लेकिन पेनिट्रेशन के समय lubricant की कमी के कारण आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए । इसमें बहुत अधिक दर्द हो सकता है।
कॉन्डम नहीं करेगा काम:
पानी में मौजूद केमिकल और काफी ज्यादा गर्म और ठंडे पानी की वजह से कॉन्डम में छेद हो सकता है या उसका असर कम हो सकता है। इससे आपके गर्भवती होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
यीस्ट इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है:
हॉट टब और पूल के पानी में मौजूद क्लोरीन आपके वजाइना के PH के स्तर को बिगाड़ सकता है , जिससे आप यीस्ट इन्फेक्शन की चपेट में आ सकती हैं। अगर आपको यीस्ट इन्फेक्शन होता रहता है तो आपको किसी भी हाल में पानी के अंदर सेक्स नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है।





