चीन ने रूस की एस-400 मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया

चीन ने रूस की एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगने की आशंकाओं के बावजूद हाल में भारत ने भी इस मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए रूस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।चीन ने रूस की एस-400 मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया

चीन की सेना ने 2015 में हुए तीन अरब डॉलर के सौदे के बाद रूस से गत जुलाई में इस प्रणाली की अंतिम खेप प्राप्त की थी। उसके बाद चीन द्वारा किया गया इस प्रणाली का यह पहला परीक्षण है।

अखबार ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ ने रूसी मीडिया की खबरों के हवाले से कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पिछले महीने एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया और इसने तीन किलोमीटर प्रति सेकंड की सुपरसोनिक रफ्तार से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर एक ‘कृत्रिम बैलिस्टिक लक्ष्य’ को भेदा।

Back to top button