शादीशुदा जिंदगी को बेहतर बना देंगे ये 7 योगासन

आज तक आपने सिर्फ यही सुना होगा कि योग करने से शारीरिक लाभ मिलते हैं और मन अच्छा बना रहता है। पर क्या आप जानते हैं शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के अलावा योग आपकी शादीशुदा जिंदगी को भी बेहतर बनाने का काम करता है। आइए जानते हैं सात ऐसे योगासन के बारे में जो आपकी शादीशुदा जिंदगी को बेहतरीन बना देंगे।
हैप्पी चाइल्ड पोज
आनंद बालासन या हैप्पी चाइल्ड पोज नई पीढ़ी के योगासन का हिस्सा है। इस आसन को करने से पीठ, छाती और कंधों को बहुत आराम मिलता है। रीढ़ की हड्डी को भी आराम पहुंचता है और आपका दिमाग शांत होता है। ऐसा करने से आपकी सोच में काफी बदलाव नजर आता है।
चाइल्ड पोज
बालासन करने से जांघों का मोटापा कम होता है। पीठ के दर्द में भी आराम मिलता है। व्यक्ति को अपने कंधे और गले में भी रिलैक्स फील होता है।
डाउनवार्ड फेस पोज
इस योगासन को अधोमुख वृक्षासन कहते हैं। ये आपके मन को खुश रखने का काम करता है। जिसकी वजह से आप अपने पार्टनर के साथ भी खुशी से रहते हैं।
फुल स्ट्रेडल फॉरवर्ड फोल्ड पोज
प्रसारिता पादोत्तनासन आपकी मांसपेशियों को रिलैक्स करता है और आपके दिमाग में अच्छे विचार लाता है।
ट्री पोज
वृक्षासन आसन से वृक्ष की शांत एवं स्थिर अवस्था को दर्शाता है। इस योगासन को वृक्षासना के नाम से जाना जाता है। इस आसन को करने से पैरों को बहुत आराम मिलता है।
व्हील पोज
चक्रासन करने से कमर को बहुत आराम मिलता है।इतना ही नहीं इस आसन को करने से दिमाग भी तेजी से काम करता है और लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहती है।
कोबरा
ये आसन पीठ के लिए बहुत अच्छा है। साथ ही इस आसन को करने से आपकी इमोशनल फीलिंग्स भी सही रहती हैं।





