साड़ी पहनते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां!…

ट्रैडीशनल कपड़ों की जब भी बात होती है तो सबके मन में सबसे पहले साडी का ख्याल आता है। और यह तो हम सभी जानते है की साडी में औरत बहुत ही खूबसूरत लगती है। इसमें कोई शक नहीं कि साड़ी पहनने पर आपकी पर्सनैलिटी अलग से निखर कर सामने आती है। यदि साड़ी को सही ढंग से पहना जाए तो आप भी इसमें स्टाइलिश नजर आ सकती हैं। इन दिनों साड़ी के साथ ब्लाउज के साथ कई तरह के एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं। ऑफ शोल्डर और ओपन बेक डिजाइन्स के अलावा इस साल कुछ और भी ऐसी डिजाइन्स ट्रैंड में है जिससे सिंपल-सी साड़ी को भी ग्लैमरस लुक मिल सकती है। साड़ी स्टाइलिश तो जरूर लगती है लेकिन इसे बांधते हुए अक्सर लड़कियां कुछ गलतियां कर जाती हैं। यदि आप इसे पहनते हुए कुछ बातों का ध्यान रखेंगी तो आपकी पर्सनैलिटी और भी निखर उठेगी।साड़ी पहनते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां!...

# साड़ी के साथ बहुत सारे हैवी ज्वैलरी पीसेज पहनने पर आप क्रिसमल ट्री जैसी नजर आएगी। इसलिए साड़ी के साथ ज्वैलरी कम ही पहने।

# साड़ी के साथ वेजेज या प्लैट फॉर्म हील्स की जगह किटेन हील्स या ट्रैंडी फ्लैट्स को प्रेफर करें।

# यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं कि आपकी बिंदी और ज्वैलरी से लेकर पर्स तक हर चीज साड़ी से मैच कर रही हो।

# भड़कीला मेकअप करने से बचें।

# साड़ी को बहुत ऊंचा या बहुत नीचा बांधने से बचें।

# शिफॉन और नैट की साड़ियों में प्लीटेड की जगह फ्लोइंग पल्लू कैरी करें। 

Back to top button