ये है दुनिया की सबसे ताकतवर सब्जी, बस इतने दिन लगातार खाने से कोई भी इंसान हो जायेगा बलवान

आजकल के दौर में जंग फूड का इतना ज्यादा क्रेज बढ़ चुका है कि लोग अपने शरीर को जरूरी ताकत देने वाली सब्जियां और दाल का सेवन बहुत कम करते हैं। इस बात को काफी कम लोग जानते हैं कि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं। जिन्हें कुछ दिन खाने से ही उसके फायदे मिलने शुरू हो जाते हैं। ऐसी ही एक सब्जी है कंटोला यह दुनिया की एक ऐसी ताकतवर सब्जी मानी जाती है।
जिसे औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इस सब्जी में इतनी ताकत होती है कि महज कुछ ही दिनों के सेवन करने से आपका शरीर तंदुरुस्त बन सकता है या फिर यूं कहें के कि फौलादी बन जाता है। कंटोला को ककोड़े और मीठे करेले के नाम से भी जाना जाता है अगर आप भी अपने रोजाना डाइट में इसे शामिल कर ले तो दूसरे तत्व और फाइबर की कमी को भी यह पूरी कर देता है। ककोड़ा यानी मीठे करेले को बहुत ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। आयुर्वेद में इसे सबसे ज्यादा ताकतवर सब्जी के रूप में माना गया है। यह सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भरपूर होती है। इसे रोजाना खाने से आपका शरीर ताकतवर बन जाता है जिसके लिए कहा जाता है कि इसमें 50 गुना ज्यादा ताकत और प्रोटीन होते हैं। कंटोला में मौजूद फाइटोकेमिकल्स स्वस्थ को बढ़ावा देने में बहुत ज्यादा काम करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ ये शरीर को भी साफ करती है यानी कि आपके टॉक्सिन को भी दूर करती है।
कैंसर और डायबिटीज़ के इलाज में फायदेमंद है ब्लैक राइस का सेवन
चलिए आपको इसके फायदे बताते है
वजन घटाने में सक्षम
कंटोला में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है अगर 100 ग्राम कंटोला की सब्जी का सेवन करते हैं। तो इससे 17 ग्राम कैलोरी प्राप्त होती है जिससे वजन घटाने वाले लोगों के लिए यह बहुत ही अच्छा विकल्प है।
कैंसर से बचाता है
कंटोला में मौजूद ल्यूटेन जैसे केरोटोनोइडस विभिन्न नेत्र रोग, हृदय रोग और यहां तक कि कैंसर की रोकथाम में बहुत सहायक है।
पाचन क्रिया होगी संतुलित
अगर आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ है तो आप इसकी सब्जी खाएं अगर आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो अचार बनाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में कई रोगों के इलाज के लिए इसे ओषधि के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हाई ब्लड प्रेशर होगा दूर
कंटोला में मौजूद मोमोरडीसिन तत्व और फाइबर की अधिक मात्रा शरीर के लिए रामबाण है।मोमोरडीसिन तत्व एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी डायबिटीज और एंटीस्ट्रेरस की तरह काम करता है और वजन और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है
एंटी एलर्जिक भी है
कंटोला में एंटी-एलर्जन और एनाल्जेसिक जैसे गुण पाए जाते हैं जिनके कारण ये सर्दी खासी में राहत दिलाती है और रोकथाम भी करती है।





