युवा कांग्रेस में संगठन पद हेतु प्रत्याशी निर्वाचन के लिए मतदान

युवा कांग्रेस में संगठन पद हेतु प्रत्याशी निर्वाचन के लिए मतदान
अमेठी । युवा कांग्रेस में संगठन पद के प्रत्याशी के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ। जिलाध्यक्ष के लिए अभिषेक विक्रम सिंह, परवेज आलम खॉन, संजीव पुष्पाकर के बीच में कडी टक्कर रही। वहीं विधान सभा अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश कुमार शुक्ला और योगेन्द्र सिंह के बीच में आमन-सामने टक्कर देखने को मिली प्रदेश महासचिव के पद के लिए मुकेश, प्रशांत कुमार, राजकुमार पाल, सरवन कुमार, सुधाशू, राना मिश्रा, के बीच में चुनाव काटे का रहा। तो वही फिरोज आलम गनेश कुमार मौर्या, मोहम्मद मकबूल, मुकेश के बीच करारी टक्कर रही। तो वहीं संजीव पुष्पाकर, सकील मोहम्मद उमेन्द्र नाथ िंसह के बीच जोर दार टक्कर देखने को मिली।
अमेठी कांग्रेस कार्यालय में यूथ कांग्रेस का चुनावी बूथ बनाया गया और प्रत्याशियां के अभिकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे। यहां पर पूरे विधान सभा के 1100 यूथ कांग्रेस के सदस्य बनाये गये। प्रातः 8 बजे से 3 बजे तक मतदान शनिवार को हुआ पोलिंग पर पुलिस के जवानों का पहरा लगा रहा।
युवा कांग्रेस के परवेज, खजुर, अखिलेश का जहाज, शकील बाल का भुट्टा, संजीव पुष्पाकर का पक्कड़, योगेन्द्र सिंह का बैट, मुकेश का ताला, प्रशांत की सीढी, राजकुमार पाल का टेलीफेन, सरवन कुमार की आलपिन, सुधाशू राना मिश्रा का शलजम, परवेज आलम का नल, गनेश कुमार मौर्या का पत्ती, मोहम्मद मकबूल का तबला, मुकेश का ताला, अभिषेक विक्रम का ऐयरों प्लेन, परवेज आलम खानं का ताड़ का पेड़, संजीव पुष्पाकर का पक्कड़, उमेन्द्र नाथ सिंह आरी, शकील मोहम्मद की मकाई का भुट्टा, आदि का चुनाव निशान बूथ के 200 मींटर दूरी पर प्रत्याशी समर्थक मतदाताओं के समझाने में लगे थे। कि चूक नही होनी चाहिए।
निर्वाचन के डीओ राकेश नेगी ने बतायाकि अमेठी लेग सभा में 4300 मतदाता युवा कांग्रेस के है। अमेठी में 1100 मतदाताओं को मतदान करना है लेकिन 60 फीसदी मतदान हुआ। तिलोई, जगदीशपुर, सलवन, में मतदान रविवार को प्रातः 8 बजे से 3 बजे तक होगा जिसमें चार एआरओ ओैर बारह पीओ मतदान के लिए लगाये गये है। एआरओ पीठासीन अधिकारी तथा पीओ पोलिंग आफिसर के पद पर जिम्मेदारी सौपी गयी है मतगणना 26 नवम्बर 2018 को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय गौरीगंज में की जायेगी।
कांग्रेस कार्यालय के बाहर युवाअे की फौज उमडी पडी थी। किशोरी मतदाताओं ने अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए पोलिंग बूथ पर मतदान करने आयी। युवाअें के चेहरें पर रौनक राजनीति की साफ-साफ चमक देखने को मिली। अमेठी के राजीव सिंह, कांग्रेस प्रदेश महासचिव, अशोक सिंह हिटलर, राजकुमार पाडेय आदि सरीखे नेता भी मतदान केन्द्र के बाहर गुप्तगू करते नजर आये।
अंजनी कुमार मिश्राअमेठी





