आशिकाने कमेटी के युवाओं ने किया रक्तदान

सुलतानपुर, 21 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। जश्न-ए-ईद मिलादुल नबी पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर आशिकाने अहैलेबैत इंतियामियां कमेटी के तत्वाधान में जिला अस्पताल में संस्था के युवा सदस्यों ने रक्तदान किया। संस्था ने गंगा-जमुनी तहजीब कायम रखते हुए यह सराहनीय कार्य किया। इस दौरान हिन्दू-मुस्लिम धर्म के कार्यकर्ता मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में खुर्शीद आलम, अली अहमद, हैदर कादिर, सैफ अली, मीन्द्र सिंह, अमित गुप्ता, अरबाज, पप्पू, अमन सिद्दीकी, मो. अनस, शेख हमजा, नरेश, प्रेम भारती शामिल रहे। इस मौके पर अध्यक्ष गुलाम मोईनुद्दीन, संरक्षक जफर, सचिव सिराज अहमद, वसीम अहमद, रहीमुद्दीन, सीएमएस डा. वीबी सिंह, ब्लड बैंक अधिकारी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में सूफी फेडरेशन ऑफ इंडिया का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्ट- आफताब आलम





