दमकती त्वचा के लिए रामबाण है लहसुन, ऐसे करें प्रयोग
सब्जियों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं इसका प्रयोग कर आप खूबसूरती को भी बढ़ा सकते हैं? हैरान हो गये न आप, मगर ये बात बिल्कुल सच है। एंटीएजिंग गुणों से भरपूर लहसुन आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी बहुत अच्छा होता है। आइए जानते हैं त्वचा को निखारने के लिए कैसे करें लहसुन का इस्तेमाल।
लहसुन को छीलकर उसका रस निकाल लीजिए। अब इस रस को कॉटन की मदद से मुंहासों पर लगाकर 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर पानी से मुंह धो लीजिए। कुछ ही दिनों में मुंहासों और दाग धब्बों का नामोनिशान तक नहीं रहेगा।
आप चाहे तो लहसुन की एक कली को आधे टमाटर के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर दस मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन के छिद्र खुलते हैं और आपकी त्वचा साफ होती है।
जैसा हम पहले भी बता चुके हैं लहसुन एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। अगर आप चाहते हैं कि आपको झुर्रियों की शिकायत न हो तो रोजाना सुबह लहसुन को शहद और नींबू के साथ खाए। ऐसा करने से झुर्रियां जल्दी नहीं आती हैं।
बहुत सारे लोगों की स्किन पर लाल-लाल धब्बे होते हैं। अगर आपको भी यह शिकायत है तो लहसुन का पेस्ट लगाकर आप इससे निजात पा सकते हैं, क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं।
स्ट्रेच मार्क की परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन के रस को जैतून के तेल के साथ मिक्स करके गर्म करके लगाए। कुछ दिनों में आपके स्ट्रेच मार्क कम हो जाएंगे।





