खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार बने कौआ..

लखनऊ। आपने ‘’ना हम अमिताभ ना दिलीप कुमार ना किसी हीरो के बच्चे.. हम हैं सीधे-साधे अक्षय..’’ जी हां मैं संवाददाता शशि कुशवाहा आपको याद दिलाना चाहती हूं.. सन् 1996 में आई सुपरहिट फिल्म ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’ की.. जिसमें मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने जबरदस्त एक्टिंग की थी और लोगों ने इस फिल्म काफी पसंद किया था। यही मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अब क्रोमैन बन गए हैं।
 
यह भी पढ़ें- एक और बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे ऐंठने का आरोप
जी हां, उनकी आने वाली फिल्म 2.0 के ट्रेलर वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें वह अपने क्रोमैन वाले लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म 2.0 में सुपरस्टार रजनीकांत भी नजर आएंगे। फिल्म के ट्रेलर को इंटरनेट पर काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। बता दें, करीब 600 करोड़ रुपये से बन रही यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म होगी।
यह भी पढ़ें- सारा अली को इस बड़े डॉयरेक्टर ने दिया अपनी फिल्म का ऑफर
इस फिल्म में अक्षय कुमार विलेन का किरदार निभाते नजर आएंगे। रविवार को अक्षय ने अपने वैरिफाइड इंस्टग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात बताई है। दरअसल में यह तस्वीर फिल्म के दौरान अक्षय कुमार की है। जिन्होंने काफी हेवी मेकअप किया हुआ है। वह अपने क्रोमैन वाले लुक में नजर आ रहे हैं। अक्षय इस फिल्म में बिल्कुल पहचान नहीं आ रहे और किसी डरावने स्टैच्यू की तरह दिख रहे हैं।
अक्षय ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “एक ऐसे एक्टर के लिए जिसने कभी मेकअप न यूज किया हो, 2.0 एकदम अलग कहानी थी।” अक्षय ने लिखा, “इस लुक को ठीक लेने के लिए, मुझे लगता है कि मैंने फिल्म की फीमेल लीड से ज्यादा समय लिया है।” अक्षय फिल्म में खलनायक की मुख्य भूमिका में हैं। यह दक्षिणी फिल्म जगत में उनके करियर की पहली फिल्म है।
 

Back to top button