दोस्त ने नौकरी नहीं छोड़ी तो कर दी हत्या

फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-86 में सड़क किनारे बोरे में शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। मृतक की पहचान ओल्ड फरीदाबाद निवासी मुरारी नाम के व्यक्ति के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया है कि, मुरारी की हत्या उसके दोस्त ने ही की है। हत्या के आरोप में मुरारी के दोस्त मिथलेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें- अगर आप हैं फेसबुक यूजर्स तो हो जाएं सावधान !
पुलिस ने मिथलेश ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि मुरारी ने मिथलेस साथ नौकरी छोड़ने की बात कही थी। मिथलेश ने नौकरी छोड़ दी, लेकिन मुरारी टालमटोल कर रहा था। जिससे गुस्से में आकर उसने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
क्राइम ब्रांच इंचार्ज नवीन पराशर के मुताबिक मुरारी और मिथिलेश ओल्ड फरीदाबाद की एक वर्कशॉप में काम करते थे। कुछ दिन पहले मिथलेश की वर्कशॉप मालिक से बहस हो गई थी। इस पर उसने नौकरी छोड़ दी।
यह भी पढ़ें- एक और बाबा के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसे ऐंठने का आरोप
आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि मुरारी ने कहा था कि वह भी नौकरी छोड़ देगा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने मिथलेश का काम भी संभाल लिया। इस पर वर्कशॉप मालिक को मिथिलेश की जरूरत नहीं पड़ी और आरोपी को नई जगह काम भी नहीं मिला। इसी रंजिश में उसने घर बुलाकर मुरारी की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद शव बोरी में भरकर बाइक पर लादा और सेक्टर-86 में फेंक दिया था।





