ये फंडा अपनाएंगे तो कंप्यूटर और मोबाइल फोन से नहीं खराब होंगी आपकी आंखें..

आप सभी जानते हैं कि आंखे हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग हैं। एक पल के लिए आंखों के न होने का अहसास प्राणी के शरीर से मानो सब कुछ छीन लेता है। आंखों से ही हम दुनियां के नजारे देख सकते हैं। इसलिए हमें अपनी आंखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको आखों को स्वस्थ रखने के लिए बताएंगे एक मिनट में 12 बार पलकें झपकाने का फंडा …
यह भी पढ़ें- इस समय भूलकर भी ना खाएं खीरा, बन सकता है जहर..
कंप्यूटर और मोबाइल फोन की स्क्रीन पर घंटों निगाह जमाए रहने के कारण 10-12 साल की उम्र के बच्चों को आंखों के आंसू सूखने का रोग ‘ड्राई आई’ हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक निम्न-मध्य और मध्य वर्ग में ड्राई आई तेजी से बढ़ा है। ड्राई आई वैसे बड़ी उम्र के लोगों की बीमारी रही है, लेकिन मोबाइल गेम के चक्कर में किशोर इसकी चपेट में हैं।
यह भी पढ़ें- इस दिवाली नया फेस्टिव लुक चाहती हैं तो ऐसे पहनें दुप्पटा..
उन्होंने कहा कि ड्राई आई से बचने के लिए एक मिनट में 12 बार पलकें झपकानी चाहिए। इसके साथ ही हर घंटे में आंखों को 10 मिनट का गैप देना चाहिए।
ड्राई आई की वजह से कार्निया पर बुरा प्रभाव पड़ता है। बराबर पलकें झपकाते रहने से पुतली पर नमी बनी रहती है।आंखें लगातार खुली रखने से इसकी नमी उड़ जाती है। पुतली में दिक्कत आने लगती है। ड्राई आई का मरीज थका हुआ सा महसूस करते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लोग कंप्यूटर और मोबाइल फोन की स्क्रीन अपलक न देखें। आधा-एक घंटे पर आंखें बंद करके आराम कर सकते हैं।





