गर्लफ्रेंड से करना चाहते हैं शादी तो इस अभिनेता की लव स्टोरी से सीखें ये बातें..

कहते हैं सच्चा प्यार और प्यार की मंजिल किस्मत वालों को मिलती है। अगर आप भी किसी के प्यार में पड़े हैं और अपने प्यार की मंजिल यानी अपने प्यार से शादी हो पाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है तो बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और उनकी ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की रोमांटिक लव स्टोरी से ये बातें सीखकर आप भी बना सकते हैं अपनी स्टोरी को बेहद रोमांटिक और पा सकते हैं अपने प्यार की मंजिल..
यह भी पढ़ें- पत्नी से भूलकर भी न कहें ये बातें…
बता दें, अभिनेता धर्मेंद्र और हेमा की प्रेम कहानी कभी भी उनके लिए आसान नहीं रही। हेमा मालिनी से शादी करने के लिए पहले से शादीशुदा अभिनेता ने बहुत पापड़ बेलने पड़े। लेकिन आखिरकार उनकी प्रेम कहानी की हैप्पी एंडिंग हुई। आज हम आपको बताएंगे उनकी लव स्टोरी से जुड़ी कुछ रोचक बातें…जिसकी मदद से आप भी बना सकते हैं अपनी लव स्टोरी को बेहद रोमांटिक..
न उम्र की सीमा हो न जन्म का हो बंधन
बॉलीवुड में ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को हुआ था। उस समय हेमा की खूबसूरती पर हर कोई फिदा रहता था। हेमा को तीन-तीन सुपरस्टार्स ने शादी के लिए प्रपोज किया लेकिन आखिर में उन्होंने धर्मेद्र को ही अपने जीवनसाथी के रूप में चुना। उनकी इस बात से समझा जा सकता है कि आप जब किसी से प्यार करते हैं तो आप बिना कुछ सोचे समझे ही उसकी तरफ खिंचें चले जाते हैं। सही क्या है क्या गलत आप इन सब चीजों से ऊपर उठ जाते हैं।
यह भी पढ़ें- इस दिवाली नया फेस्टिव लुक चाहती हैं तो ऐसे पहनें दुप्पटा..
प्यार के लिए कुछ भी करने को राजी
धर्मेंद्र जिन-जिन फिल्मों में वह हेमा मालिनी के साथ शूट कर रहे होते थे उन फिल्मों के कैमरामैन को वह पहले ही मना लेते। हेमा के साथ रोमांटिक सीन के रीटेक बार-बार हों इसके लिए वह कैमरामैन से कह देते कि उसे उस शॉट को एक बार में ओके नहीं करना। कभी कैमरामैन लाइट कम होने की बात करता तो कभी कोई और वजह बता देता। धर्मेंद्र ने इसका भी एक कोड वर्ड इजाद कर लिया था। जब सीन को रीटेक कराना होता तो वह हौले से अपना कान छू लेते।
कुछ भी कर गुजरने का जज्बा
‘शोले’ फिल्म में जब धर्मेंद्र हेमा मालिनी को पेड़ से आम तोड़ने वाला सीन सिखा रहे होते हैं तो उन्होंने उस सीन को दस से अधिक बार रीटेक कराया। हेमा, धर्मेंद्र की यह शरारत समझती थीं और वह चुपचाप बिना कुछ कहे बार-बार शॉट दिए जाती थीं। हेमा की मां या नानी जो कि शूटिंग कई दफा होते हुए भी अपनी आंख के सामने यह सब देखने के लिए बाध्य होते और धर्मेंद्र सबकी आंखों के सामने ही हेमा से रोमांस कर लेते।
तालमेल
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की शादी को 39 साल पूरे हो गए हैं। इन दोनों स्टार कपल ने साल 1979 में शादी की थी। हालांकि हेमा से शादी करने से पहले धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे। शादीशुदा होने के बावजूद हेमा ने धर्मेंद्र से न केवल प्यार किया बल्कि उनसे शादी कर अपने प्यार को कामयाब भी बनाया। धर्मेंद्र के लिए अपनी लाइफ में मौजूद दोनों महिलाओं के साथ तालमेल बनाकर रखना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने ये काम बहुत ही खूबसूरत तरीके से किया ताकि किसी की भावनाओं को चोट न पहुंचे।





