कपिल शर्मा के फैंस फिर से लगा सकेंगे ठहाके

कपिल शर्मा के फैंस एक बार फिर से कपिल को हंसी का ठहाका लगाते हुए देखेंगे। खबरों की मानें तो 25 नवंबर से ‘द कपिल शर्मा शो’ शुरू होने जा रहा है। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दूसरे सीजन में कपिल के साथ दो और कॉमेडियन हंसी का तड़का लगाते हुए दिखाई देंगे।
सूत्रों की मानें तो इस शो में कपिल के साथ भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक नजर आएंगे। जब इस बारे में भारती से पूछा गया तो उन्होंने कहा – ‘यह हम लोगों की मेगा रियूनियन है। दर्शकों के लिए यह कॉमेडी का डबल डोज होगा।’ वहीं शो में आने के लिए कीकू शारदा का नाम पहले ही कंफर्म हो चुका है।
टीवी की दुनिया में वापसी करने से पहले कपिल लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर रहे थे। कपिल के इन ट्वीट्स पर भारती लगातार जवाब दे रही थीं। तब से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि भारती शो में आ सकती हैं। हालांकि कृष्णा अभिषेक का कपिल के शो में आना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। आपको बता दें, कई साल पहले कपिल, कृष्णा और भारती की तिकड़ी टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ में दिखाई दी थी। लोगों ने इस शो को काफी पसंद भी किया था।
जहां एक ओर कपिल की वापसी की खबर इन दिनों चर्चा में है तो वहीं शादी की भी। कहा जा रहा है कि कपिल शर्मा गर्लफ्रेंड गिन्नी चतराथ से दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। जैसी ही ये खबर आई कपिल के फैंस के चेहरे पर खुशी छा गई। ये भी कहा जा रहा है कि कपिल की शादी में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं। पंजाब में शादी के बाद कपिल मुंबई में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे।





