ठेकेदारों की मिलीभगत से हो रही पेड़ों की अवैध कटान

सुलतानपुर,04 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से हरे पेड़ो की कटान जारी है। एसओ समेत हल्के के सिपाहियों ने ठेकेदार से मोटी रकम लेकर पेड़ों की कटान कार्य को जारी रखा है।
कोतवाली देहात के एसओ मनोबोध तिवारी व पुलिसकर्मी तथा वनकर्मियों की साठगांठ से हरे आम का विशालकाय पेड़ कल देर शाम लकड़कटो ने काटकर गिरा दिया। जिसकी अनुमानित कीमत पचीस हजार रुपये होगी। आम के पेड़ की कटान लोहरामऊ व हरीपुर बनवा रोड पर स्थित एक विद्यालय के पास हो रही है। ठेकेदार का कहना है कि सिपाही के जरिए पेड़ी का पैसा दे दिया है। वन विभाग को भी भेजवा दिया गया है। जब पूछा कि वन विभाग से अनुमति ली गयी हैं तो उनका कहना था कि जब सेटिंग हो तो उसकी क्या जरूरत हैं। देखा जाय तो यही थाने की पुलिस अपराधियो की धड़पकड़ में रुचि नहीं ले रही है। कई मामलों में पैसे की तलाश में भटक रही हैं। हद तो तब हो जाती है जब रात 12 बजे जिसने रपट दर्ज कराई है। उसके घर पहुँचकर अपराधियो की लोकेशन पूंछते है, वहीं पीड़ित कहता है कि ये सब केवल पैसा ढूंढ रहे हैं। खैर हरे पेड़ो के कटान पर ये साहब अब क्या करते हैं यह देखना अभी बाकी है।
बृजेश तिवारी
 

Back to top button