साहू समाज की बैठक सम्पन्न, बनी रणनीति

सुलतानपुर,04 नवम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। साहू-राठौर संघ की बैठक रविवार को पदाधिकारी के समक्ष सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अजय साहू ने कहा कि समाज के बेरोजगार लोगों को दस हजार रूपये तक की आर्थिक मदद की जाएगी। साथ ही स्वरोजगार व निर्धन कन्याओं की विवाह की व्यवस्था भी करायी जाएगी। गरीब मेधावी छात्रों को निःशुल्क कोचिंग तक की व्यवस्था अपना संघ प्राथमिकता से करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे समाज ने देश को महान विभूतियां दिया है, लेकिन राजनीतिक रूप से हम पिछड़े हुए है। जिसकी कमी को हमे पूरा करना है। बैठक का संचालन आशीष गुप्ता नगर उपाध्यक्ष हियुवा, रामप्रताप साहू, उन्नत साहू, राजकुमार साहू, दिनेश गुप्ता प्रधानाचार्य, राजकुमार गुप्ता, हंसराज साहू, विवेक साहू, राकेश कुमार साहू, अमरचन्द्र समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विकास आनन्द
shikhar satta 1





