ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ के सहयोगियों के साथ किए नए हॉटलाइन स्थापित

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेरेमी हंट ने बुधवार (31 अक्टूबर) को बताया कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने यूरोपीय संघ के महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ नए हॉटलाइन स्थापित किए हैं. जुलाई में विदेश मंत्री बने हंट ने कहा कि पूरी दुनिया के विदेश मंत्री टेक्स्ट और व्हाट्सऐप के जरिए बहुत बातचीत करते हैं. 

उन्होंने कहा कि आजकल ज्यादातर कूटनीति इसी तरीके से होती है. मेरे लिए ये बहुत आश्चर्यजनक था. उन्होंने कहा कि लेकिन कुछ ऐसी बातचीत होती है, जिन्हें ज्यादा सुरक्षित लाइन पर करना सही होता है. इसलिए हम हॉटलाइन के जरिए जिन लोगों से बातचीत की जाएगी उनकी संख्या बढ़ा रहे हैं.  

ट्रंप बोले- ‘15,000 तक पहुंच सकती है अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर सैनिकों की संख्या’

लंदन में एक कार्यक्रम के दौरान हंट ने कहा कि जब वह विदेश मंत्री बने थे तो उनके कार्यालय में ब्रिटेन के महत्वपूर्ण खुफिया सहयोगियों अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ बातचीत के लिए हॉटलाइन थी. हंट ने इस सूची में जापान, फ्रांस और जर्मनी का नाम जोड़ा है. उनका कहना है कि इससे महत्वपूर्ण सहयोगियों के साथ संबंध मजबूत होते हैं. 

Back to top button