लड़के अपनी होने वाली बीवी से छुपाते हैं ये बातें

भारत में अभी भी अरेंज मैरिज को प्राथमिकता दी जाती है और हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्‍चे उनकी पसंद से ही शादी करें। इसके लिए रिश्‍तेदारों से बात की जाती है और अच्‍छा पेयर मिलाने की कोशिश होती है।

 

कई बार पति अपनी पत्‍नी से कुछ ऐसी बातें जरुर छुपाते हैं जिसका अंदाजा वो नहीं लगा सकती। आज हम इसी राज़ से पर्दा उठाएंगे और बताएंगे कि शादी से पहले लड़के अपनी होने वाली बीवी से कौन सी बातें छुपाते हैं।

अरेंज मैरिज में इन दिनों लड़का और लड़की आपस में मिलने-जुलने लगे हैं और बातचीत करते हैं, ताकि बाद में भी उनकी ट्यूनिंग अच्‍छी बनी रहें। लेकिन कई बार दोनों खुलकर बातचीत नहीं कर पाते हैं।

1. सिगरेट और शराब न पीना अगर अरेंज मैरिज है तो लड़का शादी से पहले कभी भी लड़की को नहीं बताएगा कि वह धूम्रपान का आदी है। शादी के बाद भी वो लम्‍बे समय तक इस बात को छुपा सकता है।

 2. हॉट लड़कियों को पसंद करना अरेंज मैरिज के कोर्टशिप पीरियड में लड़का बहुत ही संस्‍कारी बनता है और कभी भी इस बात को नहीं बताएगा कि उसे हॉट और सेक्‍सी लड़कियां पसंद हैं। वो हमेशा उन लड़कियों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं देगा। उसे ऐसा लगता है कि कहीं आप उसे वुमनाइज़र न समझ लें।  

 

3. अपने पक्ष को सही बताना लड़कों को कई चीजें शादी के दौरान पसंद नहीं आती है लेकिन तब भी वो अपने पक्ष की हमेशा तरीफ करते हैं और लड़की की ओर से ही कमी बताते हैं। पर कभी भी उनके मुंह से ये बात लड़की के सामने नहीं निकलती है क्‍योंकि उनके लिए वो सेंसटिव मुद्दा हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button