टीवी फोरम समिति में पत्रकार रिजव़ी का चयन

सुलतानपुर, 29 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। जिला टीवी फोरम समिति की पन्द्रह सदस्यीय टीम में पत्रकार इम्तियाज रिजवी का चयन किया गया है। प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन प्रशांत त्रिवेदी अनुभाग-2 के पत्र संख्या 1426/5-7 2018 के आदेशानुसार पुनिरिक्षित राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के जिला स्तर पर टीवी फोरम का गठन किया गया है। जिसमें पन्द्रह सदस्यों की टीम बनायी गयी है। जिसकी पहली बैठक 31 अक्टूबर को शाम पांच बजे सभागार में सम्पन्न होगी। समिति में मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला विकास अधिकारी डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि ट्यूबरकुलोसिस एसोशिएसन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि, अध्यक्ष इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, अध्यक्ष/सचिव प्रताप सेवा समिति, बृजेन्द्र गुप्ता डीसीवाई (सीएचएआई), शिव बहादुर गौड़ (टीएलएचआईवी), डा. रामआसरे, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (आरएचसी), जिला क्षय रोग अधिकारी अमिताष मिश्रा, रमेश सिंह टिन्नू, सभासद प्रतिनिधि, इम्तियाज रिजवी (पत्रकार), अंकुश यादव एडवोकेट, सरदार बलदेव सिंह (कारपोरेट क्षेत्र प्रतिनिधि) का चयन किया गया है। श्री रिजवी के चयन से पत्रकारों में खुशी की लहर है। वरिष्ठ पत्रकार नीरज तिवारी, रोहित दूबे, रामनरायन चौरसिया, आफताब, रंजीत सिंह, सैय्यद सनाऊद्दीन आदि पत्रकारों ने बधाई दी है।
नीरज तिवारी
 

Back to top button