राष्ट्रभक्ति जज्बा का माध्यम है ध्वज वंदन- ओपी चौधरी

सुलतानपुर,28 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बस अड्डे पर स्थित शहीद चंद्रशेखर आज़ाद पार्क पर रविवार को कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि यूपी कांग्रेस कमेटी के सचिव व पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत श्री ओपी चौधरी ने धवजारोहण किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रभक्त का जज्बा पैदा करने का उचित माध्यम ध्वज-वंदन कार्यक्रम है। उन्होंने कांग्रेस सेवादल के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की इसी ध्वज को लेकर कांग्रेसजनों ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी थी। स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में सेवादल कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका थी। उसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए फासिस्टवादी शक्तियों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए आगे आना होगा। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी निषाद के संयोजन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में से बृजभूषण सिंह अकेला, प्रदेश मुख्य संगठक पवन मिश्रा कटावां, प्रदेश महासचिव विचार विभाग, रणजीत सिंह सलूजा अध्यक्ष शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, इकरार अहमद पूर्व प्रदेश सचिव, मोहसिन सलीम महामंत्री शहर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, सिराज अहमद भोला शहर कांग्रेस अध्यक्ष, प्रेम भारती, बब्लू चौधरी जिलाध्यक्ष मानवाधिकार विभाग, वसीम अहमद, नसीम भाई, सब्बू भाई, इकराम खान, सलीम खान, महेश अस्थाना, उमेश यादव, विनय मिश्रा, मोहम्मद जाबिर, मोहम्मद नसीम खान महामंत्री, समेत आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- रोहित दूबे 

Back to top button