डा. राजीव हुए दिल्ली में सम्मानित

सुलतानपुर,28 अक्टूबर (UjjawalPrabhat.Com)। डा. राजीव को दिल्ली में सम्मानित किया गया। जनपद के सुप्रसिद्ध फिजिशियन एवं हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव श्रीवास्तव को दिल्ली के एक होटल में उत्तर प्रदेश के बेस्ट हृदय रोग विशेषज्ञ इकोकार्डियोग्राफी सम्मान से सम्मानित किया गया। दिल्ली में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में भारत के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी नयन मोगिया द्वारा ट्रॉफी देकर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही न्यूज वन इंडिया चैनल के इस कार्यक्रम में देश के कई हृदय रोग विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया। इसको लेकर यह 33वां पुरस्कार डॉ. राजीव को मिला है। इसकी सूचना मिलते ही नगर के संभ्रांत नागरिकों बुद्धिजीवियों चिकित्सकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। जनपद के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अखंड प्रताप सिंह व सचिव डॉ. अमित कौशल ने डा. राजीव श्रीवास्तव को बधाई देते हुए कहा कि आप जनपद के गौरव है। वहीं डॉ. एसपी सिंह, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आरके मिश्रा, डॉ. आरआर मिश्रा, डॉ. आरके मिश्रा आदि ने उन्हें बधाई दी है।
नीरज तिवारी
 

Back to top button