तिरंगे से जुड़ी कुछ ऐसी बाते, जिसे नहीं जानता हो कोई भी भारतीय

आपने तिरंगा फिल्म का वो देशभक्ति गीत तो सुना ही होगा “मेरी जान तिरंगा है, मेरी शान तिरंगा है”। गीत का हर एक बोल देश की स्पष्ट रूपरेखा और हर एक देशवासी की सोच को बतलाता हैं। तिरंगे को भारत के सम्मान के रूप में देखा जाता है। इसलिए इसे भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रूप में चिन्हित किया गया हैं। इसकी लाज बचाने के लिए कितने ही सैनिक शहीद हुए हैं। हममें से कई लोग तिरंगे को तो जानते हैं लेकिन शायद ही तिरंगे से जुडी ये बातें जानते होंगे जो आज हम आपको बताने जा रहे होंगे। एक भारतवासी होने के नाते तिरंगे से जुडी ये रोचक बातें हमें पता होनी चाहिए। तो आइये जानते हैं तिरंगे से जुडी कुछ रोचक बातें।
क्या आपको पता है कि देश में ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ यानि भारतीय ध्वज संहिता नाम का एक कानून है, जिसमें तिरंगे को फहराने के कुछ नियम-कानून निर्धारित किए गए हैं। यदि कोई शख्स ‘फ्लैग कोड ऑफ इंडिया’ के तहत गलत तरीके से तिरंगा फहराने का दोषी पाया जाता है तो उसे जेल भी हो सकती है। इसकी अवधि तीन साल तक बढ़ाई जा सकती है या जुर्माना लगाया जा सकता है या दोनों भी हो सकते हैं।
प्यार के नाम पर कलंक होती है ये नाम वाली लडकिया, इस तरह से तोडती है लडको का दिल
तिरंगा हमेशा कॉटन, सिल्क या फिर खादी का ही होना चाहिए। प्लास्टिक का झंडा बनाने की मनाही है। किसी भी स्तिथि में फटे या क्षतिग्रस्त झंडे को नहीं फहराया जा सकता है। तिरंगे का निर्माण हमेशा रेक्टेंगल शेप में ही होगा। जिसका अनुपात 3 : 2 ही होना चाहिए।
भारतीय तिरंगे के तीन रंग होते हैं केसरिया , सफेद और हरा रंग। केसरिया रंग शक्ति और साहस को दर्शाता है। सफेद रंग शान्ति , पवित्रता और सत्य का प्रतीक माना गया है। हरा रंग बुद्धि , भाईचारा और देश की हरियाली को दर्शाता है।
तिरंगे के तीनों रंगों के बीच में एक चक्र होता है अशोक चक्र कहते हैं यो नीले रंग का होता है जिसमे 24 लकीरें होती हैं। इस चक्र का मतलब है के हमें कभी भी रुकना नहीं चाहिए जीवन गतिशील है।