ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज क्रिकेटर के सिर में लगी गंभीर चोट, ऐसा हो गया है हाल

नई दिल्ली: मशहूर टेस्ट क्रिकेटर मैथ्यू हेडन को क्वींसलैंड में सर्फिंग के दौरान सिर और गले में चोट लगी है. ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज के सिर और गले में चोट के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी तस्वीर शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने फैन्स को अपने स्थिति के बारे में भी जानकारी दी है. 

पिछले साल ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल हेडन के गले के नीचे फ्रेक्चर हुआ है जबकि सिर में चोट आई है. वह अपने बेटे जोश के साथ सर्फिंग के लिए गए थे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”सभी को धन्यवाद. अब रिकवरी की राह पर हूं.”

हेडन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह जानकारी दी और और सबको साथ देने के लिए शुक्रिया अदा किया. साथ ही उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि यह उनकी आखिरी अटेंशन सीकिंग पोस्ट है. 

Back to top button