जानिए किस कारण होता है सर दर्द

आजकल के भाग-दौड़ भरे जीवन में लोग इतने ज्यादा उलझ गए हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं. इस वजह से अक्सर कई लोगों को सिर दर्द की शिकायत रहती है. सिर दर्द कई तरह के होते हैं और इनकी वजहें भी हर व्यक्ति में अलग-अलग होती हैं.
ये हैं सिर दर्द की वजहें-
स्ट्रोक- स्ट्रोक के शुरुआती दिनों में व्यक्ति को तेज सिर दर्द होने के साथ- साथ जी मिचलाता है और उल्टी भी आती है. दरअसल,स्ट्रोक तब होता है, जब आपके मस्तिष्क के किसी हिस्से में खून की सप्लाई ठीक से नहीं होती. इस कारण मस्तिष्क के ऊतकों को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं, जिस वजह से मस्तिष्क की कोशिकाएं मरनी शुरू हो जाती हैं, और हम स्ट्रोक जैसी बीमारी के शिकार हो जाते हैं.
माइग्रेन- सिर में बार-बार हल्का और तेज दर्द होना माइग्रेन के लक्षण हो सकते हैं. इससे सिर में असहनीय रूप से तेज दर्द होता है और मस्तिष्क के एक हिस्से में कंपन का अनुभव होने लगता है. यह दर्द अक्सर सिर में एक तरफ होता है, हालांकि दोनों तरफ भी हो सकता है. माइग्रेन में व्यक्ति का जी मिचलाता है और उल्टी भी होती है.
ब्रेन फ्रीज- कई लोगों को कुछ ठंडा जैसे आइस्क्रीम खाने या कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद सिर में दर्द होने लगता है. दरअसल, ज्यादा ठंडी चीजें खाने से ब्लड वेसेल्स पर असर पड़ता है, जिससे सिर में दर्द होने लगता है.
डीहाइड्रेशन- शरीर में डीहाइड्रेशन की वजह से भी सिर दर्द हो सकता है. इसलिए सिर दर्द से राहत पाने के लिए ज्यादा पानी पिएं.





