अगर अपने रिलेशनशिप को मजबूत करना है तो जरूर करें ये एक काम

किसी भी रिलेशनशिप को बेहतर ढंग से निभाने के लिए एक-दूसरे को स्पेस देना बहुत जरूरी होता है लेकिन कई बार लोग गलती कर बैठते हैं. प्यार में होने के बावजूद भी आपको अपने पार्टनर को पर्याप्त स्पेस देनी चाहिए. पर्सनल स्पेस को गलत तरीके से नहीं लेना चाहिए. पार्टनर को स्पेस देने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह आपसे बोर हो गया है या फिर आपको धोखा दे रहा है.
रिलेशनशिप में भले ही दो लोग अपनी हर बात, हर अनुभव शेयर करते हों लेकिन इसके बावजूद एक-दूसरे के पर्सनल स्पेस का ख्याल रखना बहुत जरूरी है. चलिए जानते हैं कैसे आप अपने पार्टनर को स्पेस देने की आदत डाल सकते हैं.
हमेशा सकारात्मक तौर पर देखें-
थोड़े समय के लिए अलग होकर बिल्कुल एकांत में अपने काम करना ना केवल आपके पार्टनर के लिए बल्कि आपके लिए भी अच्छा है. इससे आपकी निजी जिंदगी और एक कपल की जिंदगी दोनों में ही संतुलन बनता है. आप अपनी लाइफ के हर पहलू को जी सकते हैं.
इसे अपनी कमी के तौर पर ना लें-
आप क्या महसूस करते हैं, उन्हें बताएं-
अगर पार्टनर को पर्सनल स्पेस देने के विचार से ही आपको टेंशन होने लगती है तो अपने पार्टनर से ये बात जरूर शेयर करें. आप दोनों मिलकर कोई बीच का रास्ता निकाल सकते हैं. ध्यान रहें दूसरे शख्स को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि आप उसे खुद से दूर जाने पर मजबूर कर रहे हैं.





