बेटियों को नहीं मिल रहा वह हक जिसकी वह हकदार हैं: रामनाथ कोविंद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी कानपुर पहुंचे देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा कि दुर्भाग्य से बेटियों को वह हक नहीं मिल रहा जिसकी वह हकदार हैं. बेटियों से जुड़े कार्यक्रमों को अौर अागे बढ़ाने की जरूरत है जैसे सुकन्या योजना, बेटी बढ़ाअो-बेटी बचाअो. इस अवसर पर उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के महिला तथा बच्चियों के बेहतर स्वास्थ्य तथा शिक्षा के प्रोत्साहन के कार्यक्रमों को सराहा है. राष्ट्रपति आज गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज में फेडरेशन ऑफ ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ऑफ इंडिया (फॉगसी) की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि मुझे खुशी है केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, ‘सुकन्या समृद्धि’ तथा ‘किशोरी योजना’ जैसे कार्यक्रमों से देशवासियों की सोच में बदलाव आ रहा है. इसके साथ ही सेक्स रेशियो में भी सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कल्याण के लिए बदलती हुई आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर 2017 में एक नई स्वास्थ्य नीति लागू की गई. जिसमें स्वास्थ्य सेवा को प्रभावित करने वाले सामाजिक और आर्थिक कारणों पर विशेष ध्यान दिया गया है.
राष्ट्रपति ने कहा कि 2013 की अपेक्षा मैटरनल मोटेलिटी रेट में 2016 में काफी कमी अा रही है, लेकिन अभी इसमें सुधार की जरूरत है. महिलाअों से जुड़े हर मुद्दे पर प्रभावी प्लानिंग की जरूरत है. इससे पहले चकेरी एयरपोर्ट पर राज्यपाल राम नाईक के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना तथा महापौर प्रमिला पांडेय ने उनका स्वागत किया.





