उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता का निधन

कौशांबीः उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के पिता श्यामलाल मौर्य का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया है। बीजेपी एमएलसी यशवंत सिंह ने उनके निधन पर शोक संवेदना प्रकट की है। निधन की खबर मिलते ही कई बीजेपी नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच रहे हैं।
पिछले कई दिनों से तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले केशव प्रसाद मौर्य उन्हें देखने कौशांबी स्थित अपने पैतृक आवास पर भी पहुंचे थे।

Back to top button