फायरिंग होने से छत पर टहल रहे मौलाना बाल बाल बचे,गोली लगी पानी की टंकी मे ,मचा हड़कप|

लखनऊ मे अपराध किस तरह बढ़ रहा यह आय दिन हो रही घटनाओ को देखते हुवे समझा जा सकता है |साथ ही यह भी अनुमान लगया जा सकता है की किस तरह अपराधी पुलिस को खुले आम चुनौती दे मौके से फरार हो जाते है |
अभी लखनऊ की जनता दो दिन पहले ठाकुरगंज के मुसाहबगंज मे दो सगे भाइयो को गोली मरने की घटना भूल भी नहीं पाय थे की ताजा मामला आज देरात लखनऊ के थाना ठाकुरगंज के सरफराजगंज मे खाना खा कर अपनी छत पर टहलने गए मौलाना को मरने के इरादे से चली गोली मौलाना को न लगकर गोली उनकी छत पर राखी पानी की टंकी पर जा लगी जिस से मौलाना बल बल बच गए | गोली की टंकी पर लगने की आवाज सुन मौलाना घबरा गए | और तुरंत नीचे उतर कर अपने भाई को जानकारी दी और उसके बाद ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे मे हड़कप मचा गया आननफानन सूचना पाकर मौके एस पी पश्चिम सहित सीओ आदि मौके पर पहुंच कर मामले की जांच मे जुट गए है |
जानकारी के अनुसार पीड़ित मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले है और वह अपनी पत्नी और तीन बच्चो के साथ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के सरफराजगंज मे जिन्नातो वाली मस्जिद के पास रहते है । पीड़ित गोलागंज के एक मदरसे मे बच्चो को पढ़ाते है ।वही पीड़ित की माने तो वह रोज रात को खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर टहलने के लिए जाते थे|और रोज की तरह जब वह अपनी छत पर रात लगभग 10 बजे अपने घर की छत पर टहलने के लिए गए थे । छत पर रखी पानी की टंकी की तरफ बढ़ ही रहे थे तभी अचानक फायर की आवाज आई और पानी की टंकी के ढक्कन मे आकर गोली धंस गई । गोली चलने की आवाज से मौलाना घबरा गए और उन्होने आस-पास के लोगो को गोली चलने की सूचना दी ।सूचना मिलते ही मोहल्ले के लोगो का पीड़ित के घर पर ताता लग गया | वही पीड़ित ने तुरंत गोली चने की जानकारी पुलिस को दी सुचना पाकर मौके पर पहुंची और पीड़ित से तहरीर ले मौके का मुवायना कर आगे की कारवाही माय जुट गई है | वही पीड़ित की माने तो उसकी किसी से कोई रंजिस नहीं है |
वही पुलिस की माने तो गोली चली है इससे इनकार नही किया जा सकता है, लेकिन परिस्थितियां ये बताती है कि गोली चलाने वाले ने अपनी छत पर टहल रहे मौलाना को निशाना नही बनाया । उन्होने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गोली चलाने वाला हवा मे फायरिंग कर रहा होगा । फिरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच मे जुट गई है | भले ही किसी ने मौलाना को निशाना बना कर फायर न किया हो लेकिन गोली चलने की इस घटना से ये तो साबित ही हो गया कि क्षेत्र मे हथियार है और हथियार चलाने वाले भी है ।अब देखन यह होगा कि पुलिस कब तक गोली चलने वाले को गिरफ्तार कर पाय गी |





