खूबसूरत दिखने के लिए गंजे इंसान ने कराया था हेयर ट्रांसप्लांट, लेकिन इस एक गलती के चलते कोई हुआ अंधा तो किसी के सिर से निकल गई पूरी चमड़ी; डॉ. ने भी बताया क्यों हुआ ऐसा

हेल्थ डेस्क। ब्रिटेन, सऊदी अरब और थाईलैंड समेत कई देशों में ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां लोगों ने मोटी रकम देकर ऐसे डॉक्टर्स से हेयर ट्रांसप्लांट कराया, जिनके पास कोई डिग्री नहीं थी। जिसके बाद में कोई अंधा हो गया तो किसी के सिर की पूरी चमड़ी निकल गई। इस बारे में हमने हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन, MD डर्मेटोलॉजी डॉ. कविश चौहान से बात की। उन्होंने इसकी सभी बारीकियों के साथ ट्रांसप्लांट के दौरान ध्यान रखने वाली बातें भी शेयर कीं।क्या है हेयर ट्रांसप्लांट?हेयर ट्रांसप्लांट एक सर्जिकल प्रोसेस है जिसमें सिर के बिना बाल वाले या गंजे हिस्से में बालों को प्रत्यारोपित किया जाता है। आमतौर पर हेयर ट्रांसप्लांटेशन के लिए सर्जन उस व्यक्ति के सिर के पीछे से बालों को निकालकर गंजे क्षेत्र पर प्रत्यारोपित करते हैं। हेयर ट्रांसप्लांटेशन से पहले व्यक्ति को एनेस्थेसिया देकर खोपड़ी को सुन्न किया जाता है। बाल को प्रत्यारोपित करने के बाद मरीज को दर्द, सूजन और इंफेक्शन से बचने के लिए कुछ दवाएं लेने की भी सलाह दी जाती है।दो तरह से होता है हेयर ट्रांसप्लांट1. स्लिट ग्राफ्ट : इसके प्रत्येक ग्राफ्ट में चार से छह बाल होते हैं।2. माइक्रो ग्राफ्ट इसके प्रत्येक ग्राफ्ट में दो बाल होते हैं।नोट : हेयर ट्रांसप्लांट के लिए डर्मेटोलॉजिस्ट या फिर प्लास्टिक सर्जन एक्सपर्ट होना चाहिए। यदि डॉक्टर के पास ये डिग्री नहीं है तब प्लांटेशन नहीं करना चाहिए। हेयर ट्रांसप्लांटेशन की स्पिल्ट्स बनाना, हेयर लाइन किस तरह बनेगी, किस डायरेक्शन में बाल लगेंगे और बालों निकालने की इस पूरी प्रोसेस एक्सपर्ट ही कर सकता है। यदि किसी ऐसे इंसान ने इस काम को किया जो इसके बारे में जानता नहीं है, तब स्किन पर साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।हेयर ट्रांसप्लांट का खर्चहेयर ट्रांसप्लांट कराने का कोई फिक्स खर्चा नहीं है। खर्च इस बात पर डिपेंड करता है कि सिर के कितने एरिया हेयर ट्रांसप्लांट करना है। या फिर कितने बाल लगवाने हैं। स्लिट ग्राफ्ट और माइक्रो ग्राफ्ट दोनों का अलग-अलग खर्च है। डॉ. कविश ने बताया कि कितने ग्राफ्ट लगाए जा रहे हैं और किस टेक्निक का इस्तेमाल किया जा रहा है, खर्च इस पर भी डिपेंड करता है। इसमें 1 से 3 लाख तक खर्च आ सकता है।प्लांटेशन में लगेगा इतना समयहेयर ट्रांसप्लांट में फलिक्यूलर यूनिट हेयर ट्रांसप्लांट (एफयूएचटी) और फलिक्यूलर यूनिट सेपरेशन एक्स्ट्रेक्शन (एफयूएसई) का ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। ये प्लांटेशन की एडवांस टेक्निक हैं। हेयर ट्रांसप्लांट में बॉडी के दूसरे पार्ट जैसे सिर या दाढ़ी की जगह से बाल निकालकर लगाए जाते हैं। वहीं, इस सर्जरी में अधिकतम 2 दिन का वक्त लग सकता है। ट्रांसप्लांट किए गए बाल कभी झड़ते नहीं हैं।सर्जरी से पहले इन बातों का रखें ध्यान1. आप डायबिटिक हैं तो आपको सर्जरी के दिन अपने डॉक्टर को इस बारे में बता देना चाहिए।2. आप एस्पीरिन या किसी तरह की एंटीबायोटिक और हार्ड दवाइयां ले रहे हैं तब ये बात भी डॉक्टर को बताना चाहिए।3. किसी बीमारी का इलाज चल रहा है तो इस बारे में डॉक्टर को जरूर बताना चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Doctors Guranteed Hair Transplant But It Turned Wrong; People Losing Eye

Back to top button