जानिए कद्दू और सेब से हलवा बनाने की ये आसान रेसिपी

हलवा एक ऐसी डिश है, जिसे तीज-त्योहार से लेकर घर में खाने के लिए नाश्ते के तौर पर मेहमानों के लिए होम मेड मिठाई के तौर पर सर्व किया जाता है। मगर आमतौर पर सूजी का या आटे का हलवा बनाया जाता है। आज हम आपको कद्दू और सेब का हलवा बनाना बताने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इस हलवे को आप डेजर्ट रूप में सर्व कर सकती हैं। व्रत के फलाहार के तौर पर बना सकती हैं और पूजा में भोग के रूप में भी बना सकती हैं। तो चलिए आज बनाते हैं सीताफल और सेब का हलवा।
सामग्री :
- 1 किलो छिलकर कटा हुआ सीताफल
- 1 किलो छिलकर कटे हुए सेब
- दालचीनी
- 6 चम्मच घी/मक्खन
- 150 मिली पानी
- 150 ग्राम बारीक
- 50 ग्राम किशमिश
- 2 बड़े चम्मच रोस्टेड नारियल कद्दूकस किया हुआ
- 2 टेबल स्पून बादाम
विधि :
सबसे पहले एक पैन में पानी, दालचीनी और सीताफल को डालकर रख दें। इसे ढक दें और नरम होने तक पकने दें। जब यह पक जाए तो इसका पानी निकालकर सीताफल को मैश कर लें। अब एक दूसरे पैन में 2 छोटे चम्मच मक्खन डालें और सेब डालकर ढक दें। इसे धीमी आंच पर नरम होने तक पकाएं। फिर सेब को मैश करके इन्हें सीताफल के साथ मिला लें। अब एक बड़े पैन में चार बड़े चम्मच तेल गर्म करके इसमें सेब और सीताफल का मिश्रण डालकर लगातार चलाएं।
इस मिश्रण को गाढ़ा होने दें, और फिर 10 मिनट पकाने के बाद इसमें चीनी डालें। अब हलवे को तब तक पकाएं जब तक की यह तेल न छोड़ने लगे। ठंडा होने पर इसे नारियल और ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें।





