कांग्रेस सेवा दल ने विधानसभा चुनाव से पहले तेज की गतिविधियां
जयपुर: लम्बे समय से कांग्रेस में उपेक्षित रहे कांग्रेस की इकाई कांग्रेस सेवा दलने राजस्थान के विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अपनी गतिविधियां तेज कर दी है. कांग्रेस सेवा दल अब राज्य विधानसभा चुनाव से पहले उन विधानसभा सीट पर भी चुनावी कैंपेन करने जा रहा है, जिस पर पिछले 4 से 5 विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अपना खाता नही खोल पाई है. इसके अलावा सेवा दल कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन कर रहा है.
कांग्रेस सेवा दल के एक वरीय पदाधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा की पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन विधानसभा सीट पर चुनावी कैंपेन की अनुमति दे दी है, जिसको लम्बे समय से कांग्रेस जीत नही पा रही है .उन्होने कहा की कांग्रेस सेवा दल अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के माध्यम से भावनाओं के बजाय मुद्दों पर आधारित चुनावी अभियान चला रहा है. फिलहाल राज्य में बीजेपी के खिलाफ पोल-खोल अभियान के अलावा सेवा दल के कार्यकर्ता डोर-टू-डोर कैंपेन भी कर रहे हैं.
इसके लिए कांग्रेस सेवा दल राज्य के विभिन्न जिलों के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम चला कर कार्यकर्ताओं को चुनावी अभियान के लिए तैयार कर रहा है. सेवा दल ने 13-14 अक्टूबर को दो दिनों का कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया है. जिसमें पुरे राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के 400 कार्यकर्ता भाग लेंगे.
कांग्रेस सेवा दल ने राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान में अपनी गतिविधियों को काफी तेज किया है. राज्य में कांग्रेस सेवा दल ने अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगों और मतदाता को कांग्रेस के पक्ष में करने के लिए अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है. जिसमे सेवा दल के कार्यकर्ता के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भाग ले रहे हैं.
चुनावी अभियान के माध्यम से कांग्रेस सेवा दल बीजेपी की जनविरोधी नीतियों ,पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और बेरोजगारी के मुद्दे पर आम लोगों के बीच जा रहा है.





