आज का पंचांग: 19अक्टूबर 2016, दिन बुधवार

आज का दिन मंगल मय हो!

आज का पंचांग : 19अक्टूबर 2016, दिन बुधवार

?ऋतु- शरद ?
?मास-कार्तिक?
?सूर्य दक्षिणायन?
?सूर्योदय:-06:14?
?सूर्यास्त:-05:43?
?राहू काल(अशुभ समय) सुबह
07:30से 09:00 तक?
?तिथि-चतुर्थी?
?पक्ष:-कृष्ण?
?दिसाशूल- उत्तर?

।।आज का राशिफल।।☘

? मेष:- (ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
आज आपके व्यापार में प्रगति होने की संभावना है।अचानक धनप्राप्ति हो सकती है।
सुझाव:- आज आप मानस का पाठ करें लाभ होगा।

शुभ रंग:- नीला।

 

?वृष:- (वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
आज आपके रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की सम्भावना है।शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है।
सुझाव:- आज आप लाल टीका लगाकर घर से बाहर जाएं लाभ होगा।

शुभ रंग :- श्वेत।
? मिथुन:-  (का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।मन में प्रसन्नता रहेगी।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सेवा करें लाभ होगा।

शुभ रंग – धानी।
?  कर्क:-(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
आज आपका मन उत्साहित रहेगा।नए कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
सुझाव:- आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।

शुभ रंग – चॉकलेटी।
?सिंह:- (मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
आज आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:- आज आप गऊ को पानी पिलायें लाभ होगा।

शुभ रंग – मटमैला।
??कन्या:- ( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
आज आपके परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होने की सम्भावना है।

सुझाव:-आज आप अनाथ बच्चों की सहायता करें लाभ होगा।

शुभ रंग – भूरा।

आज का पंचांग : 19अक्टूबर 2016, दिन बुधवार

तुला:- (रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
आज आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।सम्बंधों में मधुरता बनी रहेगी।आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा।
सुझाव:- आज आप देवालय मे माता रानी को चुनरी चढ़ाएं लाभ होगा।

शुभ रंग – सुनहला।
?वृश्चिक:- (ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी।
सुझाव:- आज आप अन्न दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – कत्थई।

?धनु:- (ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
आज आप अपने मित्रों से मुलाकात करने की योजना बना सकते हैं।आय के नए स्रोत बन सकते हैं।
सुझाव:- आज आप किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – गुलाबी।

?मकर:- (भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
आज आपके पद,प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सुझाव:- आज आप देवालय में मिष्ठान्न अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- लाल।

?कुम्भ:- (गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
आज नए कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।जीवनस्तर में बदलाव हो सकता है।
सुझाव:- आज आप सूर्यदेव को अर्घ्य दें लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला।

?मीन:- (दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
आज आपके निजी सम्बन्ध प्रगाढ़ होंगे।मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

सुझाव:- आज आप देवालय में धार्मिक पुस्तकें दान करें लाभ होगा।

शुभ रंग – हरा।

।आज के दिन का विशेष महत्व।

  1. आज कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्थी तिथि है।
  2. आज करवा चौथ व्रत है ,माताएं अपने सौभाग्य की वृद्धि के लिए यह व्रत करती है।
  3. आज चंद्रोदय रात्री 08:27 पर होगा।
  4. कार्तिक मास में दाल व मठ्ठा का सेवन नहीं करना चाहिए।

प्रेरणा दाई चौपाई

भरत हृदय सियाराम निवासू।
तह की तिमिर जहँ तरनि प्रकासू ।।

अर्थ:-श्री गोस्वामी जी कहते है कि भरत जी के हृदय में सीताराम जी का निवास है,तो जहाँ सूर्य उग रहा है वहां अन्धकार कैसे हो सकता है।
अर्थात् जिसके हृदय में श्री सीताराम जी का निवास हो उसे माया क्या परेसान करेगी।।

आप सब का मंगल हो-

।।इति शुभम् ।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
सम्पर्क सूत्र- (९०४४७४१२५२)

Back to top button